नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8329626839 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,

Recent Comments

    test
    test
    OFFLINE LIVE

    Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

    April 20, 2025

    अडाणी एंटरप्राइजेज” के शेयर 12 दिन में 60% गिरे: आज 5% की गिरावट, स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने अडाणी ग्रुप के बॉन्ड के बदले लोन देना बंद किया |

    1 min read
    😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

    अडाणी ग्रुप पर जांच की मांग को लेकर सोमवार को संसद से सड़क तक हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन करने वाली है। वहीं, सुबह शेयर बाजार में अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर्स में 5% की गिरावट देखी गई। ये 1500 रुपए के करीब ट्रेड कर रहे हैं। उधर, ब्रिटिश लेंडर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने मार्जिन लोन पर कोलेटरल के रूप में अडाणी ग्रुप के बॉन्ड को लेना बंद कर दिया है। इससे पहले सिटीग्रुप और क्रेडिट सुइस बैंक भी ऐसा कर चुका है।

    बाजार खुलते ही अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 5% गिरे
    अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद से अडाणी ग्रुप के शेयरों में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 12 दिन में करीब 60% टूट चुके हैं। इसके पहले शुक्रवार को कंपनी के शेयर 35% तक गिर गए थे। हालांकि इसके बाद शेयर में ​रिकवरी आई और यह ​केवल ​​​2.19% की गिरावट के साथ 1,531 रुपए पर बंद हुए। निचले स्तर से शेयर में 50% की रिकवरी देखने को मिली।

    कांग्रेस का LIC और SBI दफ्तरों के सामने प्रदर्शन
    कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आज पार्टी देशभर में LIC और SBI दफ्तरों के सामने आंदोलन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम लोगों के पैसे का इस्तेमाल अपने दोस्तों की मदद के लिए कर रही है। कांग्रेस सांसद आज संसद भवन में गांधी प्रतिमा के पास धरना भी देंगे। विपक्ष की मांग है कि सरकार इस मुद्दे पर संसद में चर्चा होने दे। इसके साथ ही अडाणी ग्रुप के वित्तीय लेनदेन की जांच संसदीय पैनल (JPC) या सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से करवाई जाए।

    आज के अपडेट्स
    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विपक्षी नेताओं के साथ बैठक जारी है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा- पूरा विपक्ष एक साथ आएगा, चर्चा होगी और फैसला होगा। ये सिर्फ कांग्रेस मुद्दा नहीं है, बल्कि भारत के आम लोगों का मुद्दा है। बैठक में कांग्रेस, DMK, NCP, BRS, JD(U), SP, CPM, CPI, केरल कांग्रेस, JMM, RLD, RSP, AAP, IUML, RJD और शिव सेना मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीटिंग में TMC मौजूद नहीं है।
    UP में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने अडाणी जीएमआर के स्मार्ट प्रीपेड मीटर टेंडर को निरस्त कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, अडाणी ट्रांसमिशन ने सबसे कम बोली लगाई थी।

    अडाणी अमीरों की लिस्ट में 21वें स्थान पर खिसके
    शेयरों में भारी गिरावट के बाद गौतम अडाणी की नेटवर्थ 90 बिलियन डॉलर हो गई है। पिछले साल ये 150 बिलियन डॉलर के करीब थी। सोमवार को जारी हुई फोर्ब्स की अमीरों की रियल टाइम लिस्ट में अडाणी 21वें स्थान पर आ गए हैं। शुक्रवार को वह 22वें स्थान पर खिसक गए थे। 27 फरवरी के पहले अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे और एशिया में पहले नंबर पर थे।

    अडाणी मामले में कांग्रेस ने PM से पूछे सवाल
    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा- अडाणी ग्रुप पर लगे गंभीर आरोपों के बीच मोदी सरकार ने चुप्पी साध रखी है। यह मिलीभगत का साफ इशारा है। PM ये कहकर नहीं बच सकते कि हम अडाणी के हैं कौन। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर आज से हर दिन PM से तीन सवाल करेगी।

    पहला सवाल: गौतम अडाणी के भाई विनोद अडाणी पर पनामा पेपर्स और पेंडोरा पेपर्स में धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं, इस पर क्या कार्रवाई हुई?

    दूसरा सवाल: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद गौतम अडाणी पर ED, CBI और इनकम टैक्स की ओर से क्या कार्रवाई की गई है?

    तीसरा सवाल: सिर्फ अडाणी ग्रुप को ही हवाई अड्डों और बंदरगाहों में एकाधिकार स्थापित करने की अनुमति दी गई, यह कैसे संभव है?

    24 जनवरी: हिंडनबर्ग ने 106 पेज की रिपोर्ट जारी कर अडाणी ग्रुप पर शेयर बाजार में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे बड़े आरोप लगाए।

    27 जनवरी: अडाणी एंटरप्राइजेज 20,000 करोड़ का FPO लाया। पहले दिन सिर्फ 1% सब्सक्रिप्शन मिला। इस ऑफर का प्राइस बैंड 3112 से 3276 रुपए प्रति शेयर रखा गया था।

    29 जनवरी: अडाणी एंटरप्राइजेज का FPO फुल सब्सक्राइब हो गया। इसी दिन अडाणी ग्रुप ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को गलत बताया। कहा- यह भारत पर साजिश के तहत हमला है। ग्रुप ने 413 पन्नों में इसका जवाब दिया।

    30 जनवरी: हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा- अडाणी से 88 सवाल पूछे गए। उनमें से वो 62 का जवाब देने में विफल रहे। धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद के नाम पर छुपाया नहीं जा सकता। हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के जवाब को ब्लोटेड रिस्पॉन्स करार दिया।

    1 फरवरी: अडाणी ग्रुप ने 20 हजार करोड़ रुपए के फुली सबस्क्राइब्ड FPO को रद्द कर इन्वेस्टर्स का पैसा लौटाने की बात कही।

    2 फरवरी: गौतम अडाणी ने FPO रद्द करने के बाद एक वीडियो मैसेज दिया। इसमें उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए निवेशकों का हित सर्वोपरि है।’ इसी दिन संसद पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया RBI ने देश की सभी बैंकों से अडाणी ग्रुप को दिए कर्ज और निवेश का ब्योरा मांगा है। NSE ने अडाणी ग्रुप के तीन शेयरों को शॉर्ट टर्म के लिए एडिशनल सर्विलांस मेजर्स (ASM) लिस्ट में शामिल किया।

    3 फरवरी: एडवोकेट एमएल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर निवेशकों का शोषण करने और उन्हें ठगने के लिए हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउंडर नाथन एंडरसन और उनके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

    About The Author


    Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

    Advertising Space


    स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

    Donate Now

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Copyright © All rights reserved for Samachar Wani | The India News by Newsreach.
    7:05 AM